-
Advertisement
धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये चीज़ें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी
हिंदू धर्म में सभी त्योहारों की तरह धनतेरस (Dhanteras) का भी विशेष महत्व है। यह त्योहार दिवाली (Diwali) के ठीक दो दिन पहले मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर को है। धनतेरस के दिन परंपरानुसार लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है।
यह भी पढ़े:मां लक्ष्मी का ये सबसे प्रसिद्ध मंदिर, दिवाली पर भक्तों का लगता है तांता
इस त्योहार पर सभी लोग कुछ ना कुछ जरूर खरीदते हैं। सोने और चांदी (Gold-Silver) के जेवरात मुख्य रूप से खरीदे जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए। कुछ ऐसी चीजें जिन्हें खरीदकर आप आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं।
- एल्यूमीनियम-स्टील: (Aluminum and Steel) धनतेरस पर भूलकर भी एल्यूमीनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। माना जाता है कि स्टील या एल्यूमीनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है।
- लोहा (Iron): धनतेरस के त्यौहार पर लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं, तो घर से सदभाग्य चला जाता है।
- प्लास्टिक (Plastic): इस त्यौहार पर प्लास्टिक की वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि अगर आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे धन की बरकत में कमी आती है।