-
Advertisement
धनतेरस पर ये है खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त, भूल कर ना करें ये काम
Last Updated on October 21, 2022 by saroj patrwal
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन-त्रयोदशी या धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इस बार पर्व 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इन सभी योग और शुभ मुहूर्त होने के कारण इस धनतेरस मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन बरसाएंगी। इस बार सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का अद्भुत शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन संध्या के समय प्रदोषकाल में मुख्यद्वार पर यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है और स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की जाती है। धनतेरस पर विशेष रूप से नये बर्तन, सोना, चांदी, आभूषण, नए वस्त्र, और गृह-सज्जा का समान खरीदना शुभ माना गया है। इसके अलावा धनतेरस का दिन एक परमसिद्ध मुहूर्त भी होता है। इस दिन ऑफिस ओपनिंग, नींवपूजन, गृहप्रवेश, नए घर की बुकिंग, बिजनेस डील आदि और नए वाहन की खरीदारी भी बहुत शुभ मानी गई है।
यह भी पढ़ें:दिवाली पर करेंगे ये उपाय तो दूर हो जाएंगे आप के सारे कष्ट
धनतेरस पर सुबह से ही सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो जाएगा, जो पूरे दिन और रात्रि तक रहेगा। दोपहर 2:30 बजे से अमृत सिद्धि योग भी शुरू होगा। धनतेरस पर सुबह 7.51 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य चर, लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे, जो खरीदारी करने के लिए बहुत शुभ समय होगा। इसके बाद दोपहर 1:30 से 3 बजे के बीच भी शुभ चौघड़िया में खरीदारी के लिए शुभ समय होगा। अपने पूजास्थल में चावल या गेहूं की एक छोटी ढेरी बनाकर उस पर देसी घी का एक दिया जलाकर रखें फिर माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए तीन बार श्रीसूक्त का पाठ करें। मां लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं को मिठाई या मीठे व्यंजन का भोग लगाएं और फिर इसे परिवार सहित प्रसाद रूप से ग्रहण करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा होगी और आपके जीवन में समृद्धि बढ़ेगी।
इस साल धनतेरस पर ये काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसी कारण कई लोग इस दिन खरीदारी के लिए घर में ताला लगाकर चले जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। धनतेरस के दिन शाम को किसी न किसी व्यक्ति को घर में जरूर रहना चाहिए।
- धनतेरस के दिन शाम के समय यम के नाम का दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक को दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके पितरों और यम का ध्यान करके रख दें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।
- धनतेरस की शाम काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन शाम के समय किसी भी प्रकार का लेन देन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है।
- धनतेरस के दिन शाम के समय किसी को भी चावल, दूध, आटा, शक्कर या फिर सफेद रंग की मिठाई न दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।