- Advertisement -
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) भारत में शुरू हो चुकी है। पहले चरण में कोरोना से जंग लड़ने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस बीच कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों में इसके कुछ रिएक्शन (Reaction) भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक मामला दिल्ली (Delhi) में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (Lal Bahadur Shastri Hospital) में देखने को मिला। यहां एक रेजिडेंट डॉक्टर (Resident doctor) को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके बाद डॉक्टर के दिल की धड़कन बढ़ गई।
सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर को देर रात राजीव गांधी अस्पताल लाया गया। इसके बाद जांच की गई तो पता चला डॉक्टर का दिल सामान्य गति से नहीं धड़क रहा था। उनकी दिल की धड़कन अचानक से बढ़ रही थी। इसके बाद डॉक्टर को आईसीयू में भर्ती करवाया गया। उधर, अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि इसमें घबराने की बात नहीं है। इस तरह की दिक्कतें कुछ मरीजों में हो सकती है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की हालत स्थिर है।
इसके अलावा दिल्ली में सोमवार को हुए टीकाकरण अभियान के बाद 26 लोगों में टीके दुष्प्रभाव नजर आए थे। राजीव गांधी अस्पताल प्रसाशन ने जानकारी दी कि जिन भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है उनके अनुभवों का फीडबैक भी लिया जा रहा है। टीका लगाने वालों को बताया गया है कि यदि उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत होती है तो ऐसी स्थिति में उन्हें तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करना है।
- Advertisement -