-
Advertisement
दर्द के चलते युवक को अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने पेट से निकाले 61 सिक्के
Last Updated on July 31, 2022 by Neha Raina
हर इंसान के अपने-अपने शौक होते हैं। कुछ लोगों के शौक बेहद अजीबोगरीब होते हैं, जिनके बारे में जान कर हम दंग रह जाते हैं। हाल ही में राजस्थान (Rajasthan) के एक शख्स का अजीबोगरीब शौक सामने आया है। दरअसल, ये शख्स पिछले कई दिनों से भारतीय मुद्रा के एक-एक रुपए के सिक्के निगल रहा था।
ये भी पढ़ें-12 साल के लड़के ने YOUTUBE वीडियो देखकर बनाई शराब, पीने से दोस्त की हालत हुई खराब
ये बात तब सामने आई जब पेट दर्द की शिकायत होने का कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामला जोधपुर (Jodhpur) के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड का है। यहां एक 36 वर्षीय शख्स के पेट से एमडीएम के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने 61 सिक्के निकाले हैं। बताया जा रहा है कि शख्स पिछले कई महीनों से सिक्के निगल रहा था। वहीं, शनिवार शाम अचानक उसके पेट में दर्द होने लगी। जिसके बाद उसे एमडीएम अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर उसका एक्स-रे देखकर खुद भी हैरान रह गए।
दरअसल, एक्स-रे में डॉक्टरों को कुछ अजीब सा नजर आया, जिसके बाद उन्होंने युवक की एंडोस्कोपी से जांच की। जिसमें उन्हें ये पता चला कि उसके पेट में ढेर सारे सिक्के हैं। इसके बाद डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी प्रोसीजर की मदद से डेढ़ घंटे में युवक के पेट से 61 सिक्के बाहर निकाले गए और उसकी जान बचाई। डॉक्टरों का कहना है कि सिक्के निगलने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि युवक के पेट से सभी सिक्के बाहर निकाल दिए गए हैं और अब वे ठीक है। इसी के चलते उसको अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।