-
Advertisement
राहत! हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 10 रुपए घटे, व्यावसायिग LPG महंगी
शिमला। लगातार बढ़ रहे घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दाम से आखिरकार हिमाचल के लोगों को एक छोटी सी राहत मिली है। हिमाचल (Himachal) में घरेलू गैस सिलेंडर 10 रुपए सस्ता किया गया है। हालांकि व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। व्यावसायिक सिलेंडर (Commercial Cylinder) के दाम में इजाफा किया गया है। उधर, डोमेस्टिक सिलेंडर की बात करें तो अब हिमाचल में घरेलू उपभोक्ताओं को अप्रैल में होम डिलीवरी सहित 906 रुपए खर्चने होंगे। अप्रैल महीने के लिए रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) का दाम 856 रुपए तय किया गया है। साथ ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर की डिलीवरी के लिए 50 रुपए चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि मार्च में भी घरेलू सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ था।
यह भी पढ़ें: Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: अब घर बैठे मंगवा सकते हैं सिलेंडर, करना होगा कुछ ऐसा
गौरतलब रहे कि इससे पहले फरवरी में तीन बार हुई बढ़ोतरी में सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। फरवरी महीने में 100 रुपए तक एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े थे। उधर, आज तय हुए दाम में व्यावसायिक सिलेंडर (Commercial Cylinder) के दाम बढ़ाए गए हैं। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 35 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अप्रैल में व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 59 रुपए के डिलीवरी चार्ज सहित कुल 1790 रुपए चुकाने पड़ेंगे। घरेलू सिलिंडरों (Domestic Cylinder) पर अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक सबसिडी कोटे में 12 सिलेंडर मिलेंगे।