-
Advertisement
Dr Rajesh Sharma का First Day मैसेज- शिक्षा युक्त Himachal , चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाना है
Dr. Rajesh Sharma : नववर्ष के पहले दिन हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों के साथ सीधे संवाद में काम को समय रहते करने की बात कही तो निजी स्कूलों के संचालकों को भी कडा संदेश दे डाला। दरअसल डॉ राजेश शर्मा नववर्ष के पहले दिन धर्मशाला स्थित बोर्ड परिसर में ही कर्मचारियों से सीधे रूबरू होने पहुंचे थे।
नववर्ष के पहले दिन हिमाचल स्कूल एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने शिक्षा बोर्ड कार्यालय में कर्मचारियों को संबोधित किया। @rajanipatil_in @dpradhanbjp @SukhuSukhvinder @AmitShah @DrRajeshHPCC @kcvenugopalmp @RahulGandhi @kharge @priyankagandhi @jairamthakurbjp pic.twitter.com/fbGEqrF4G8
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 1, 2026
उन्होंने इस दौरान एक-एक बात को साफ लफ्जों में कह दिया। डाॅ राजेश ने कर्मचारियों को एक संदेश के तौर पर साफ कहा है कि उनको थोड़ा तेजी से काम करने की आदत है तो निजी स्कूल वालों को स्पष्ट किया है कि शिक्षा बोर्ड की किताबें नहीं लगाने वाले स्कूलों की संबद्धता कैंसिल होगी। इस दौरान बहुत सारी बातें हुई हैं। इससे पहले डॉ राजेश शर्मा का बोर्ड परिसर में पहुंचने पर कर्मियों ने जोरदार स्वागत किया। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि नववर्ष के पहले दिन सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को फॉलो करते हुए डाॅ राजेश ने शिक्षा युक्त हिमाचल के साथ चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान छेडने की बात कही है।
-अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
