-
Advertisement
आर्मी भर्ती के लिए युवा किन हालात में अपने को तैयार करते हैं-समझे मोदी सरकार
देहरा। हिमाचल कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने कहा है कि आर्मी भर्ती रद्द होने से गुस्साए युवाओं का सड़क पर उतरना अपने आप दर्शाता है कि मोदी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इसलिए ही पीएम नरेंद्र मोदी के हिमाचल आगमन से पहले युवाओं ने सड़क पर उतरकर उन्हें आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) ही युवाओं की हितैषी है।
यह भी पढ़ें- बिग ब्रेकिंग: पीएम मोदी के आगमन से पहले पुलिस से टकरा गए युवा-जमकर नोक-झोंक
डॉ राजेश ने कहा कि युवा बेरोजगार किन परिस्थितियों में अपने को भर्ती (Army Recruitment) के लिए तैयार करते हैं,शायद मोदी सरकार को इस बात का अंदाजा भी नहीं है। आज जब पीएम मोदी (PM Modi) एक बड़े कार्यक्रम के लिए धर्मशाला आ रहे हैं,तो उनके सामने प्रदेश की बीजेपी सरकार (BJP Govt) को बेरोजगारों की सही तस्वीर रखनी चाहिए। लेकिन हिमाचल की बीजेपी सरकार तो मात्र चापलूसी करने तक सिमटकर रह जाएगी। डॉ राजेश ने कहा कि पीएम मोदी पिछले कुछ दिनों से रोजगार की बात कर रहे है,उन्हें आज सुबह हिमाचल (Himachal) की सड़कों पर उतरे बेरोजगार युवकों की तस्वीर दिखानी चाहिए ताकि उन्हें भी सच का पता चल सके। डॉ राजेश ने सड़क पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं के साथ पुलिस (Police) के रवैये की भी निंदा की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

