-
Advertisement
डॉ राजेश बोले- बच्चों में संस्कार, नैतिक मूल्य और शिक्षा का समावेश करना हमारा दायित्व
Dr Rajesh Sharma:महर्षि विद्या मंदिर स्कूल कांगड़ा के वार्षिक समारोह में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें उनकी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य कुमारी पूजा शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कहा कि वार्षिक समारोह के आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और छात्रों को उचित मंच पर का अवसर प्राप्त होता है। स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि स्कूल में हर कार्यकम को प्रमुखता दी जाती है ताकि बच्चों को हर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि की स्कूल के बच्चों ने अच्छे रिजल्ट देकर भी स्कूल का नाम रोशन किया है।
बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं माता-पिता
डॉ. राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, आज के बच्चे कल का भविष्य हैं और इनमें संस्कार, नैतिक मूल्य और शिक्षा का समावेश करना हमारा दायित्व है। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और उनकी गतिविधियों पर ध्यान रखें। उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी बच्चों से आग्रह करता हूं कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें और अपने माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन लें। आइए, हम सभी मिलकर बच्चों को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने का प्रयास करें।”
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
