-
Advertisement
डॉ Rajesh Sharma बोले,नववर्ष सबके लिए मंगलकारी हो, सबकी मुरादें पूरी हों
New Year 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा ने नववर्ष 2026 के आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ राजेश ने अपने संदेश में उम्मीद जाहिर की है कि नववर्ष सबके लिए मंगलकारी होगा। उन्होंने कहा है कि नव वर्ष सबको खुशियां लेकर आए और सबकी मुरादें पूरी हों इसकी वह प्रभु से कामना करते हैं। डॉ राजेश ने कहा है कि बीता वर्ष हमारे जीवन में ऐसी खट्टी यादें छोड़ गया, जिससे आज भी हम लड़ रहें हैं। डॉ राजेश ने युवाओं का आह्वान किया है कि जो बीत गयाए सो चला गया। इसलिए हमें नई ऊर्जा व सोच के साथ अपने भविष्य की चुनौतियों से लड़ते हुए अपना मुकाम हासिल करना है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा ने नववर्ष 2026 के आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।@rajanipatil_in @SukhuSukhvinder @DrRajeshHPCC @kcvenugopalmp @RahulGandhi @kharge @priyankagandhi @jairamthakurbjp @RSSorg @NitinNabin pic.twitter.com/d3z2e4Yw5i
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 31, 2025
