-
Advertisement
हिमाचल में 3100 अस्थाई शिक्षकों की भर्ती का ड्राफ्ट तैयार, मीटिंग में जाने से पहले हो गया लीक
हिमाचल सरकार जनजातीय क्षेत्रों (Tribal areas) समेत लंबे समय से खाली चल रहे अस्थायी स्कूली शिक्षकों (School teachers) के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। इस प्रक्रिया में प्रदेश के स्कूलों में 3100 शिक्षकों की जल्द भर्ती की जाएगी । इन भर्तियों के संबंध में आवश्यक योग्यता, वेतनमानों और बाकी औपचारिकताओं से संबंधित ड्राफ्ट तैयार (Draft ready) हो गया है। ये ड्राफ्ट कैबिनेट सब कमेटी (Cabinet Sub Committee) के सामने रखा जाएगा लेकिन सब कमेटी की मीटिंग में रखे जाने से पहले ही ये ड्राफ्ट लीक हो गया है। लीक हुए इस डाफ्ट के मुताबिक प्रदेश में अस्थाई शिक्षकों की 3100 पोस्ट रेगुलर और अनुबंध के आधार पर भरी जाएंगी। इन पदों को विज्ञापित करने के 15 दिनों के अंदर अभ्यर्थियों को आवेदन करने होंगे।
डाफ्ट में ये है इन पदों को भरने की प्रक्रिया
- डिपार्टमेंट ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (Department of elementary education) और हायर एजुकेशन में रखे जाने वाले अस्थाई शिक्षकों का कार्यकाल भरी जाने वाले पदों के लिए एनसीटीई के तय नियमों के मुताबिक 3 साल होगा।
- डिस्ट्रिक्ट कॉडर के इन पदों को भरने से संबंधित स्क्रीनिंग और इवेल्यूएशन का काम एलीमेंटरी एजुकेशन के डिप्टी डायरेक्टर करेंगे जबकि स्टेट लेवल कॉडर को भरने से संबंधित स्क्रीनिंग और इवेल्यूएशन की प्रक्रिया डायरेक्टर हायर एजुकेशन और डायरेक्टर एलीमेंट्री एजुकेशन लेवल पर होगी।
- दस्तावेजों की स्क्रीनिंग (Screening of documents) और सत्यता की जांच के बाद डायरेक्टर एलीमेंट्री और डायरेक्टर हायर एजुकेशन इन पदों को भरने से संबंधित रिजल्ट घोषित करेंगे।
- रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूलों के हेड कैरेक्टर सर्टिफिकेट समेत एनसीटीई (NCTE) के नियमों के तहत जरूरी सभी सभी दस्तावेजों की जांच सफल अभ्यर्थियों को जॉइनिंग देंगे।
- सभी संबंधित स्कूलों के हेड को ये बात सुनिश्चित करनी होगी कि किसी भी तरह से किसी भी अयोग्य व्यक्ति को जॉइनिंग न करवाई जाए।
इन पदों से संबंधित सेवा शर्तें
- सभी स्कूलों के हेड को ये बात सुनिश्चित करनी होगी कि इन रखे गए अस्थाई शिक्षकों की सेवाएं उसी रोज खत्म करनी होगी जिस रोज इन पोस्ट पर सरकार की ओर से इन पदों पर रेगुलर, अस्थाई शिक्षकों रख दिया जाएगा या इन पदों के लिए कहीं से शिक्षक तबादला होकर आ जाएगा।
- अस्थाई शिक्षकों की सैलरी सरकार द्वारा उसी तरह दी जाएगी जैसे अनुबंध आधार पर रखे जाने वाले शिक्षकों को दी जाती है।
- इन पदों को भरने के लिए रिजर्वेशन रोस्टर को लागू करना होगा।
- एजुकेशन टीचरों की पोस्ट पर रखे जाने वाले शिक्षक का तबादला नहीं होगा।
- इन पदों पर रखे जाने वाले अस्थाई शिक्षकों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा सरकार द्वारा तय नियमों के मुताबिक ही होगी।
- इन पदों पर रखे जाने वाले अस्थाई शिक्षकों की सेवाएं उसी समय खत्म की जा सकती हैं अगर वो किसी भी राजनीतिक गतिविधि, मिसकंडक्ट या बिना बताए गलत तरीके से अपनी सेवाओं से गायब मिलेंगे। इस संबंध में डायरेक्टर. डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री और हायर एजुकेशन स्तर पर तुरंत सेवाएं खत्म करने का फैसला लेना होगा।
किस केटेगरी में कितनी होगी भर्ती
- टीजीटी ए- 532
- टीजीटी एनएम -389
- टीजीटी मेडिकल- 216
- शास्त्री – 247
- डाइंग मास्टर 143
- जेबीटी -1577
कुल 3100
ये होगी सैलरी
- टीजीटी की केटेगरी में रेगुलर बेसिस पर रखे जाने वाले शिक्षकों को 38100 रूपए महीना और अनुबंध पर रखे जाने वाले शिक्षकों को 22860 रुपए दिए जाएंगे।
- सीएंडवी की कैटेगरी में रखे जाने वाले शास्त्री, एलटी और डीएम के रेगुलर शिक्षकों को 35600 रूपए महीना और अनुबंध पर रखे जाने वाले शिक्षक को 21360 रुपए महीना मिलेंगे।
- रेगुलर बेसिस पर रखे जाने वाले जेबीटी शिक्षक को 29700 रूपए महीना और इसी केटेगरी में अनुबंध पर रखे जाने वाले शिक्षक को 17820 मासिक सैलरी तय की गई है।
सिलेक्शन के लिए ऐसे तय होगी शैक्षणिक योग्यता
- सभी केटेगरी में टेट सर्टिफिकेट जरूरी होगा। हर केटेगरी में 100 नंबरों में से परसेंटेज निकाली जाएगी।
- पीजीटी की केटेगरी में प्लस टू के लिए 10 नंबर, बीएड डीएलएड के लिए 20 नंबर, बीएड के लिए 35 और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 35 नंबर की वेटेज होगी।
- टीजीटी की कैटेगरी में दसवीं के लिए 20 नंबर, प्लस टू के लिए 30 नंबर, बीएड डीएलएड के लिए 25 नंबर, और बीएड की 25 नंबर की वेटेज दी जाएगी।
- एलटीए, शास्त्री और डीएम की केटेगरी में नियुक्त होने वाले टीचर की भर्ती के लिए दसवीं की 20, प्लस टू की 30ए बीएड डीएलएड की 30, और बीएड की 20 नंबर की वेटेज मानी जाएगी।
- जेबीटी के लिए दसवीं की 30 प्लस टू की 35 और बीएड डी एलएड की 35 नंबरों की वेटेज होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

