-
Advertisement
Driver-Conductor | HRTC Buses | Big Update |
एचआरटीसी में चालकों और परिचालकों की ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एचआरटीसी प्रबंधन ने सात कर्मचारी यूनियनों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने की। बैठक में निगम प्रबंधन ने तीन प्रमुख प्रस्ताव रखे। पहले में चालकों और परिचालकों की ड्यूटी के आकलन के लिए वर्तमान गति सीमा में वृद्धि करने का सुझाव दिया गया। दूसरे में 48 घंटे साप्ताहिक ड्यूटी व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव रखा गया। तीसरे में वर्ष 2024 में लागू की गई लगेज पालिसी पर कर्मचारी प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए। संगठनों ने सुझाव दिया कि जीपीएस और ईटीएम के आंकड़ों को मिलाकर चालक-परिचालकों की वास्तविक ड्यूटी अवधि का आकलन किया जाए। कर्मचारी संगठनों ने 48 घंटे साप्ताहिक ड्यूटी व्यवस्था के प्रस्ताव पर भी आपत्ति जताई है। वर्ष 2024 में लागू की गई नई लगेज पालिसी को लेकर भी कर्मचारी संगठनों ने असंतोष व्यक्त किया है।
