-
Advertisement

शिमला में हादसाः ठियोग में खाई में गिरा टिप्पर , चालक की गई जान
शिमला। पहाड़ी राज्य में हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। शिमला जिला के ठियोग में एक टिप्पर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। हादसे का पता चलने के बाद छैला पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- मंडी पुलिस ने पुंघ में पंजाब रोड़वेज की बस में बैठे युवक से पकड़ा चिट्टा
जानकारी के अनुसार एक टिप्पर (HP-63A-3053) शनिवार रात को घूंड से छैला की ओर जा रहा था। चरैन के पास अनियंत्रित हो कर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस को लोगों ने हादसे की जानकारी दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चालक की मौत हो गई है। चालक की पहचान नेपाल निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और चालक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।