-
Advertisement
बंदिशों वाला Sunday -दुकानें बंद,सड़कों पर वीरानगी-Pictures देखकर बाकी आप समझ जाएंगे
कोरोना की चेन (Corona Chain) तोड़ने के लिए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)में सरकार की ओर से वीकएंड पर पाबंदियां लगाई गई है। इन्हीं पाबंदियों के चलते आज दूसरे सप्ताह के दूसरा दिन भी बाजार पूरी तरह से बंद रहा। हालांकि,आज संडे होने के कारण दुकान तो बंद रहती है। लेकिन बंदिशों के चलते नाम मात्र की आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली नजर आ रही है। राजधानी शिमला का माल रोड जहां पर सप्ताह के पांच दिन खूब चहल-पहल रहती है, वहां आज सन्नाटा पसरा था। मात्र एक दो दुकानें ही खुली दिखी। अमूमन भीड़भाड़ वाले लोअर बाजार के सैनिटाइजेशन का काम आज चलाया गया।
यह भी पढ़ें: कोरोना बंदिशों के बीच Himachal के बाजार बंद-सड़कों पर पसरा है सन्नाटा,देखें तस्वीरें

संडे (Sunday)के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम है। बसें भी इक्का-दुक्का ही नजर आ रही हैं। शनिवार की अपेक्षा आज लोग कम ही बाहर निकल रहे हैं। प्रदेशभर में अधिकांश जगहों पर दवाओं की ही दुकानें खुली हैं। लेकिन बाकि बाजार बंद है। बसें (Buses)ना के बराबर चलने से लोग परेशान हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोविड टेस्ट कराने को कहा तो लात-घूंसों से पीट डाला डॉक्टर-Himachal का है मामला
हालांकि होटल ,ढाबे, रेस्तरां पर्यटन विभाग (Tourism Department) की ओर से जारी कोविड संबंधी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत संचालित करने के आदेश थे लेकिन अधिकांश ढाबे बंद ही दिखाई दिए। बंदिश के पहले दिन शनिवार को प्रशासन ने कोई भी सख्ती नहीं अपनाई। पुलिस टीमों ने बाजारों में सिर्फ गश्त ही की। इस दौरान लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। ज्यादा लोग सड़कों पर दिखाई नहीं दिए।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

