-
Advertisement
महिलाओं की मदद करेगा ये इयरिंग, पर्स से भी निकलेंगी गोलियां
हमारे देश में महिलाओं के प्रति क्राइम रेट (Crime Rate) काफी बढ़ गया है। आए दिन कहीं ना कहीं से दुष्कर्म या सेक्सुअल हैरेसमेंट के किस्से सुनने को आ रहे हैं। देश में बहुत सारी जगह ऐसी हैं जहां आज भी महिलाएं अकेले घर से बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में एक आदमी ने महिलाओं के लिए एक सेल्फ डिफेन्स किट बनाई है।
ये भी पढ़ें-महिलाओं को गिरफ्तार करने के बने हैं नियम, तोड़ने पर भरना पड़ता है जुर्माना
बता दें कि महिलाओं के लिए इस सेल्फ डिफेन्स (Self Defence) किट को श्याम चौरसिया ने डिजाइन किया है। इस किट में एक पर्स, इयररिंग्स और सैंडल मौजूद हैं। देखने में ये तीनों चीजें सामान्य जैसी दिखती हैं, लेकिन असल में महिलाओं को मुसीबत से बाहर निकालने में मदद करेगी।
जानकारी के अनुसार, इस किट में मौजूद तीनों चीजें टेक्नोलॉजी बेस्ड हैं। किट में मौजूद पर्स को स्मार्ट गन पर्स कहते हैं। हालांकि, देखने में ये पर्स बिलकुल सामान्य पर्स की तरह लगता है, लेकिन इसमें एक लाल रंग का बटन है, जिससे इसमें से गोलियां निकलती हैं। ऐसे में गोलियों की तेज आवाज के कारण लोगों का ध्यान महिला की ओर जाएगा और इससे कोई ना कोई महिला की मदद करने के लिए पहुंच जाएगा। इस पर्स में इस्तेमाल की गई बुलेट्स खाली हैं। इसके अलावा किट में मौजूद सैंडल में ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है। जबकि, इयरिंग में जीपीएस ट्रैकिंग मैकेनिज्म पर बना है, जिसमें एक इमरजेंसी कॉल फीचर भी है। जिससे जब भी कोई महिला परेशानी में होगी तो पुलिस को कॉल चली जाएगी।
