-
Advertisement
Women Safety | Justice For Women | Viral Video |
इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो को देखकर यह बहस छिड़ गई है कि महिला की यह स्थिति किसी दबाव और मजबूरी का परिणाम है या फिर यह उनके बीच के किसी रिश्ते का प्रदर्शन है। मामला भुवनेश्वर का है । वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती बाइक पर एक लड़का और लड़की बैठे है। इसी बीच अचानक आगे बैठा लड़का अपना हाथ पीछे करके पीछे बैठी लड़की का बाल नोचने लगता है, और इसके बाद लगातार 8 मुक्के मारता है। जिसने सार्वजनिक सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर सरेआम हुई इस घटना को पीछे चल रहे एक राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद से यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना तेज रफ्तार में चलती बाइक पर हो रही थी।

