-
Advertisement
EMPS Scheme: सरकार की नई स्कीम से सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर
Electric Two Wheelers and Three Wheelers: केंद्र की मोदी सरकार ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर (Electric Two Wheelers-Three Wheelers) की बिक्री को बढ़ाने के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है। इस 500 करोड़ रुपये की नई स्कीम (New Scheme) के कारण देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर वाहन सस्ते होंगे। यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) 1 अप्रैल से लागू कर दी जाएगी और 4 महीने तक जारी रहेगी।
FAME-2 की जगह आएगी EMPS
यह नई अपडेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रमोशन स्कीम अब फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME-2) की जगह लेगी, आपको बता दें FAME-2 स्कीम 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाली है। जिसके बाद अब FAME-2 की जगह EMPS को माना जा रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने 2019 में FAME योजना शुरू की थी। इसके तहत इलेकट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इन पर सब्सिडी दी जाती है।
EMPS स्कीम के लिए 500 करोड़ रु. जारी
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे (Mahendra Nath Pandey) ने बताया कि EMPS स्कीम के लिए 500 करोड़ रु. जारी कर दिए गए हैं। स्कीम 1 अप्रैल, 2024 से लागू होगी, जो जुलाई, 2024 तक जारी रहेगी। ये स्कीम दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ाने में मदद करेगी। इसमें इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा पर सब्सिडी दी जाएगी। इसमें इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर्स को शामिल किए जाने की फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।
नई योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए सब्सिडी 22,500 रुपए से घटाकर 10,000 रुपए कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा के लिए सब्सिडी 25,000 रुपए और अधिक बैटरी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के लिए 50,000 रुपए निर्धारित की गई है।
-नेशनल डेस्क