-
Advertisement
हिमाचल: चंबा में 605 घरों में छाने वाला है अंधेरा, बिजली विभाग करेगा कुछ बड़ा
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिला में 605 घरों में अंधेरा छाने वाला है। बिजली बिल (Electricity Bill) जमा ना करवाने पर विद्युत विभाग 605 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने (Electricity Connections) जा रहा है। यह बिजली कनेक्शन चंबा के तहत चनेड़, मरेड़ी, साओ खजियार सेक्शन के हैं। विद्युत विभाग ने फिलहाल इन 605 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि विद्युत बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को 15 दिन पहले बिजली बिल जमा करवाने के लिए नोटिस जारी कर दिए थे, लेकिन अभी तक इन उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल नहीं भरे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के पर्यटन को लगे पंख, प्रदेश में इस वर्ष पहुंचे 1 करोड़, 27 लाख पर्यटक
विद्युत विभाग की इन उपभोक्ताओं (Consumers) के पास करीब 13,34,446 रुपए की बकाया राशि फंसी हुई है। बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने संबंधी हिदायतें दी थींए लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। इसलिए अब बोर्ड इन सबके के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को करने जा रहा है। जिस पर जल्द अमल भी किया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार उपभोक्ताओं के अस्थायी रूप से बिजली कनेक्शन कटने के बाद उसे दोबारा बहाल करने के लिए बिजली बिल के अलावा 250 रुपए का अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा। उसके बाद भी अगर बिल जमा नहीं करवाया जाता है तो कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। एसडीओ (SDO) अजय कुमार ने बताया कि 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए जा चुके हैं, शेष बचे उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई की जानी अभी बाकी है।
