-
Advertisement
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी- तेहरान से तुरंत बाहर निकलें
Israel-Iran War: इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान में रह रहे लोगों को वहां से बाहर निकलने और किसी सुरक्षित जगह पर चले जाने की सलाह दी है। सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि तेहरान छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर जाएं। छात्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 3:20 बजे एक जोरदार धमाके की आवाज ने उन्हें दहशत में डाल दिया। एक छात्र ने एएनआई से बात करते हुए कहा- यहां हालात हर पल बिगड़ते जा रहे थे। सुबह 3:20 बजे के करीब एक जोरदार धमाका हुआ। हमने खिड़कियों से बाहर देखा तो काला धुआं दिखाई दिया। जब हम नीचे गए तो और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। 2-3 घंटे बाद फाइटर जेट्स की गड़गड़ाहट सुनाई दी। हम बहुत डर गए थे। आसमान में ड्रोन भरे हुए थे। शुक्रवार की शाम से अगली सुबह तक लगातार आवाजें आती रहीं। हॉस्टल में पूरी तरह ब्लैकआउट था और हम डर के मारे हॉस्टल के नीचे बैठे रहे।
https://twitter.com/India_in_Iran/status/1934821396913258719
कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की थी।इजराइल ने तेहरान पर सोमवार रात कई बार एयरस्ट्राइक की। वहीं, ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की। इजराइली ढट बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी।इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
