-
Advertisement
शिमला में बिजली बोर्ड मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Electricity board Engineers and Employees Protest: बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से आउटसोर्स पर रखे 81 ड्राइवरों को नौकरी से हटाने (81 drivers were fired from their jobs)पर बिजली कर्मचारी जमकर भड़के। प्रदेशभर से शिमला पहुंचे बिजली बोर्ड के कर्मचारियों (Electricity board employees)ने बोर्ड मुख्यालय परिसर में प्रदर्शन कर प्रबंधन को उनकी सेवाएं बहाल करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इनकी सेवाएं बहाल नहीं की गई तो बिजली बोर्ड इंजीनियर और कर्मचारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
कर्मचारियों में भारी आक्रोश और संशय
प्रबंधन ने पहली नवंबर, 2024 से बोर्ड में 81आउटसोर्स ड्राइवर की सेवाएं समाप्त कर की थी, जो पिछले 12-13 वर्षों से बोर्ड में अपनी सेवाएं दे रहे थे और ये कर्मचारी आज सड़कों पर है। इस निष्कासन से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है और संशय का माहौल बना है। इनके समर्थन में बिजली बोर्ड के इंजीनियर और कर्मचारी उतर आए हैं। बिजली बोर्ड कर्मचारियों (Electricity Board Employees) ने बोर्ड प्रबंधन को जल्द ड्राइवरों की सेवाएं बहाल करने की चेतावनी दी है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक हीरा लाल वर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन से आउटसोर्स ड्राइवरों की सेवाएं बहाल नहीं करता तो आने वाले दिनों में भी बोर्ड मुख्यालय में इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे। साथ ही बिजली कर्मचारी दो साल से ओल्ड पेंशन स्कीम ( OPS) की बहाली की भी मांग कर रहे है। मगर सरकार ने अब तक उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया।
संजू चौधरी
