-
Advertisement
#Kullu: लफाली में फागली उत्सव की धूम, लोग उठा रहे मेले का लुत्फ
Last Updated on February 25, 2021 by Sintu Kumar
आनी। हिमाचल के कुल्लू (#Kullu) जिला के विकास खंड आनी के अंतर्गत नवगठित पंचायत लफाली (Lafali Panchayat) में फागली उत्सव (Fagli Festival) की धूम है। दो दिन तक चलने वाले फागली मेले में लोग खूब लुप्त उठा रहे हैं। फागली कार्यक्रम का आयोजन काली नाग के सानिध्य में किया जाता है। फागली मेले को स्थानीय देवता की स्वीकृति के बाद तीन साल बाद मनाया जाता है। इस बार यह फागली उत्सव देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। इस मेले की शोभा बढ़ाने के लिए देवता का गुर खेल में आकर देववाणी करते हुए बुच्छेर, लढागी, बनास, रामहाली व लफाली गांव में जाकर वहां के लोगों को आशीर्वाद देते हैं।
यह भी पढ़ें: 22 मार्च को होगा राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले का आगाज, होंगी 4 सांस्कृतिक संध्याए
इस मेले को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। गुर नाटी के ढाई फेरे लफाली गांव की महिलाओं के साथ पारंपरिक वेशभूषा के साथ लगाते हैं। इस मेले की शोभा बढ़ाने के लिए बंजार खंड और निरमंड खंड के लोग भी खूब दिलचस्पी लेते हैं। कहा जाता है कि देवते का सेवक गुर लाहे की छड़ी से मुंह में छेद कर चार घंटे तक शक्ति प्रदर्शन करता है। स्थानीय लोग इस प्राचीन परंपरा को आज भी संजोए हुए हैं।