-
Advertisement
मशहूर प्ले बैक सिंगर उमा रामनन का निधन, 69 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Uma Ramanan Death: सुरों की मल्लिका कही जाने वाली इंडियन प्लेबैक सिंगर (Indian Playback Singer) उमा रामनन का निधन (Uma Ramanan Death) हो गया है। उमा तमिल इंडस्ट्री (Tamil Industry) का एक जाना माना चेहरा थीं। 1 मई को तमिल सिंगर का निधन हो गया। 69 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सिंगर के निधन की खबर से उनके फैंस शॉक में हैं। उनके निधन के पीछे क्या कारण रहा, इसका अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी कोई पता नहीं चला है।
https://twitter.com/Udumalai_Ramesh/status/1785856362196750538
ट्रेंड क्लासिकल सिंगर थीं उमा रामानन
उमा रामानन एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर थीं और उन्होंने 35 सालों में 6,000 से ज्यादा संगीत कार्यक्रमों में भाग लिया। जब वह अपने पति और संगीतकार एवी रामनन से मिलीं तो उन्होंने संगीत कार्यक्रमों (Concerts) के लिए कोलैब करना शुरू किया। उमा ने अपने पति के लिए कई गाने गाए। उन्होंने इलैयाराजा के साथ 100 से ज्यादा गानों में काम किया। इलैयाराजा के अलावा, उन्होंने संगीतकार विद्यासागर, मणि शर्मा और देवा के लिए भी गाने गाए। उमा को इलैयाराजा के म्यूजिकल निज़ालगल के गीत पूंगथावे ‘चोचा थकावई’ से इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी मिली। उमा रामानन का आखिरी गाना विजय की थिरुपाची के लिए ‘कन्नुम कन्नुम स्थान कलंदाचू’ था।
-मनोरंजन डेस्क
