-
Advertisement
Farmers Commission | Himachal Budget | Agriculture Sector |
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण के दौरान कहा है कि हिमाचल प्रदेश में किसान आयोग का गठन किया जाएगा। यह आयोग किसानों की समस्याएं सुनने, उनके समाधान और कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए काम करेगा। इसी तरह प्राकृतिक गेहूं को 60 से बढ़ाकर 80 रुपये, मक्की 40 से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो ग्राम खरीदी जाएगी। इसके अलावा हल्दी का समर्थन मूल्य 90 रुपये से बढ़कर 150 रुपए प्रति किलोग्राम किया जाएगा। अदरक के समर्थन मूल्य को पहली बार 30 रुपए प्रति किलो प्रदान करने की बात कही गई है। गद्दी समुदाय के लिए 300 करोड़ रुपये की पहल स्कीम की घोषणा की है। चरवाहों को मिलेगा डिजिटल कार्ड, जिसमें सारा रिकॉर्ड होग। सीएम ने कहा कि मछली पालन करने वालों से सरकार 15 प्रतिशत टैक्स लेती थी। उन्होंने मछुआरों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री मछवारा योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने जलाशयों की मछली के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 100 रुपए प्रति किलोग्राम तय किया। मानसून में दो महीने तक मछवारे जब मछलियां नहीं पकड़ पाते, उस दौरान सरकार 3500 रुपए प्रत्येक मछवारों को देगी। मछली पकड़ने वाले नेट पर 90 प्रतिशत तक अनुदान सरकार देगी।
