-
Advertisement

Action: हिमाचल में अवैध खनन कर रहा था पंजाब का स्टोन क्रशर मालिक, FIR
रविंद्र/ फतेहपुर। SDM फतेहपुर विश्रुत भारती और DSP जवाली बीरी सिंह की टीम ने रे क्षेत्र में पंजाब के एक स्टोन क्रशर मालिक (Stone Crusher Owner From Ounjab) के खिलाफ अवैध खनन (Illegal Mining) के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
DSP जवाली बीरी सिंह ने बताया कि पुलिस को स्टोन क्रशर मालिक के खिलाफ अवैध खनन की कई शिकायतें मिली थीं। पंजाब में चल रहे बराड़ स्टोन क्रशर की मशीनरी हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अवैध रूप से खुदाई कर रही है। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस की टीम ने शनिवार को कार्रवाई की थी।

छापे में क्रशर मालिक के कर्मचारियों के इकट्ठे किए गए खनन सामग्री (Mining Material) को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा पंजाब से हिमाचल प्रदेश आने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।