-
Advertisement
हिमाचल में अभी और सताएगी गर्मी, 18 से फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बना रह सकता है। 18 मई की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस बीच राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से क़रीब तीन डिग्री ज़्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में तेज़ धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।बी ते 24 घंटे के दौरान भी कई शहरों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। इससे मई में पहली बार पहाड़ों पर गर्मी का एहसास हुआ है।
8 शहरों का तापमान 35 डिसे से ज्यादा
तापमान में अचानक बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के 8 शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। वहीं प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का तापमान 26.5 डिग्री, मनाली का 24 डिग्री, नारकंडा 19.9 डिग्री, धर्मशाला का 31.1 डिग्री, कुफरी 20.2 डिग्री और कसौली का 29.3 डिग्री सेल्सियस तापमान है।
कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार का कहना है कि 18 मई की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश की संभावना बनेगी। 14 से 17 मई तक मौसम विभाग के अनुसा ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। इस दौरान प्रदेश में इक्का-दुक्का स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

