-
Advertisement

घर में छिपाकर रखा था न#शे का सामान, पुलिस ने मारा छापा- सास- बहू गिरफ्तार
Himachal News: हिमाचल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस लागतार नशा तस्करों पर नकेल कसे हुए हैं। इसी क्रम में कांगड़ा पुलिस ने दो नशा तस्कर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। डमटाल थाना पुलिस ने छन्नी से दोनों महिलाओं को 17.91 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है।
चंपा और उसकी बहू साक्षी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात इंदौरा निवासी चंपा के घर पर छापा मारा। इस दौरान घर से चिट्टा बरामद किया गया। । इसके बाद चंपा और उसकी बहू साक्षी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ डमटाल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को आज पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। जाहिर प्रदेश सरकार के आदेशों पर नशे के खात्मे के लिए पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन चला रखा है, जिसके तहत रोज नशे का सामान पकड़ा जा रहा है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें