टाहलीवाल में सरिया उद्योग में भड़की आग, Fire Brigade ने पाया काबू

टाहलीवाल में सरिया उद्योग में भड़की आग, Fire Brigade ने पाया काबू

- Advertisement -

ऊना। जिला के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में आज एक सरिया बनाने वाले उद्योग (Sariya Industries) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और उद्योग में पड़े स्क्रैप को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि आग पर दमकल विभाग (Fire Brigade) ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार टाहलीवाल के अंतर्गत आते बाथड़ी में आज दोपहर करीब साढ़े 11 बजे के करीब उद्योग में आग लग गई। आग की सूचना अग्रिशमन केंद्र टाहलीवाल को दी गई।


यह भी पढ़ें: न्यू शिमला में लगी आग, First Floor पर सो रहा बुजुर्ग जिंदा जला

सूचना मिलते ही टाहलीवाल का दमकल विभाग अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। लेकिन आग अधिक क्षेत्र में फैलने के कारण ऊना अग्रिशमन केंद्र से भी सहायता मांगी गई। जिसके बाद ऊना की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। फायर पोस्ट टाहालीवाल प्रभारी जयपाल ठाकुर ने बताया कि सरिया उद्योग में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | state news | HP | टाहलीवाल | Fire | फायर बिग्रेड | Una | today News | Himachal News | सरिया उद्योग | latest news | आग | भड़कीं | abhiabhi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है