-
Advertisement
वर्ष 2021 के पहले दिन घने कोहरे से लिपटी रही राजधानी दिल्ली, Visibility भी शून्य
Last Updated on January 1, 2021 by
नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की टंड की चपेट में है। इसकी चलते नव वर्ष 2021 का स्वागत देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ हुआ है। वर्ष के पहले दिन राजधानी दिल्ली ( Capital Delhi)और इसके आसपासे के इलाके घने कोहरे ( thick fog)की चादर में लिपटे हुए है , यहां पर जबरदस्त ठंड पड़ रही है। दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो पिछले 14 साल में सबसे कम है।
यह भी पढ़ें: #HP_Weather: हिमाचल के छह जिलों में शून्य से नीचे लुढ़का पारा, पहाड़ों से मैदानी इलाके ज्यादा ठंडे
सफदरजंग और पालम में सुबह 6 बजे घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य( zero Visibility ) हो गई। उधर घने कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा है। इस इलाके न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर में तेज बर्फीली हवाओं के कारण दिन सीजन का सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.3 डिग्री पहुंच गया था। लोदी रोड पर तो न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं 15 साल में दूसरी बार दिसंबर सबसे अधिक ठंडा रहा था। मौसम विभाग ने पहले ही नए साल के जश्न पर घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का अनुमान जताया था। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में “शीत लहर” से “गंभीर शीत लहर” की स्थिति होने की संभावना है।