-
Advertisement
डेंगू से सोलन में पहली मौत, अब तक मिले 450 से ज्यादा मरीज
सोलन। हिमाचल प्रदेश में डेंगू (Dengue) का कहर सोलन (Solan) तक फैल गया है। जिले में सोमवार देर रात ऊपरी निहली डांग के 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत (Man Died) हो गई। जिले में डेंगू से यह पहली मौत है।
जिला अस्पताल में डेंगू के अभी तक 450 से ज्यादा मरीज (More Than 450 Found Positive) सामने आ चुके हैं। मृतक इंद्रजीत सिंह का इलाज बद्दी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके प्लेटलेट्स 25,000 तक पहुंच गए थे। हालांकि एक-दो दिन से प्लेटिलेट्स (Platelets) रिकवर होने लगे, जिसे देखकर अस्पताल प्रबंधकों ने उसे घर भेज दिया। बीती रात उनके सीने में दर्द हुआ, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो गई। एंबुलेंस देर से पहुंची, जिससे इंद्रजीत सिंह की हालत बिगड़ गई। बद्दी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
