-
Advertisement
क्वार्टर में घुस Forest Guard और उसके दोस्त पर पांच लोगों ने किया हमला, मामला दर्ज
चंबा। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक फोरेस्ट गार्ड (Forest Guard)और उसके दोस्त पर कुछ लोगों ने कमरे में घुस कर हमला कर दिया। इस हमले में वन रक्षक का दोस्त घायल हुआ है। मामले की शिकायत (Complaint)पांगी पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। हमला बीती रात करीब 11.30 बजे हुआ बताया जा है। पुलिस को दी शिकायत में ग्राम पंचायत पुर्थी के तहत शोर बीट के वनरक्षक जर्म सिंह व उसके दोस्त मोहिंद्र पाल ने बताया कि बीते रात को अपने वन रक्षक जर्म सिंह के क्वार्टर में थे। इसी बीच रात को पांच लोगों ने उनके कमरे में आकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: हमीरपुर के शख्स को सलाम, 2 माह से अपने खर्चे पर Corona warriors को करवा रहा चाय-नाश्ता
फिलहाल पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान कर ली है। वहीं, 3 की पहचान नहीं हो पाई है। हमले के दौरान वनरक्षक के साथी को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उक्त हमलावरों के साथ वन रक्षक की पुरानी रंजिश थी और जिसके चलते बीते दिन उन्होंने मौका देखते ही वन रक्षक व उसके साथी पर हमला कर दिया। पुलिस ने मोहिंद्र पाल के ब्यान के तहत पांच लोगों के खिलाफ धारा 452, 323 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दो लोगों की पहचान हो गई और तीन की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

