- Advertisement -
शिमला। राजधानी शिमला में नए साल की सुबह वन विभाग की टीम ( forest department team) ने तेंदुआ पकड़ा है। यह तेंदुआ ( Leopard) सुबह कुत्तों का शिकार करने आया था। तभी लोगों ने उसे देखा और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को बेहोश किया और फिर ले गए। शनिवार सुबह यूएस क्लब में अचानक कुत्ते भौंकने लगे। जब लोगों ने एक साथ बहुत से कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी तो बाहर निकले। उन्होंने देखा कि पेड़ पर तेंदुआ बैठा था। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गयी है।वन विभाग को सूचित किया गया।
इसके बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर इजेक्शन लगा कर तेंदुआ को बेहोश किया। उसके बाद उसे पकड़ कर ले गए।
एसीसीएफ अनिल ठाकुर ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह तुरन्त मौके पर पहुंच कर तेंदुआ पकड़ लिया है।
गौरतलब है कि बीते महीने डाउन डेल में तेंदुआ एक बच्चे को उठा कर ले गया था उसके बाद शहर में लोगों में दहशत फैल गई थी। यूएस क्लब माल रोड के साथ लगता इलाका है। यहां पर लोगों की देर रात को भी आवाजाही रहती थी। ऐसे में इस जगह पर तेंदुएं की चहलकदमी लोगों को लिए खतरा है।
- Advertisement -