-
Advertisement
हिमाचल: NH-5 पर एक बार फिर लैंडस्लाइड, प्रशासन ने आधे घंटे में बहाल किया रास्ता
Last Updated on November 25, 2021 by saroj patrwal
सोलन। एनएच-5 पर बुधवार को एक बार फिर लैंडस्लाइड (Landslide on NH five) हो गया। लैंडस्लाइ़ड होने से सोलन से शिमला (Solan to Shimla) जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है, लेकिन प्रशासन द्वारा एनएच को आधे घंटे के भीतर ही खोल दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार करीब शाम चार बजे पहाड़ी दरक गई, जिससे सड़क पर भारी मलबा गिर गया।
बता दें कि परवाणु से शिमला (Parwanoo to Shimla) तक फोरलेन का काम चला हुआ है। ऐसे में पहाड़ की कटिंग करते हुए कई बार पहाड़ी दरकने के मामले (Hill cracking cases) सामने आ रहे हैं। बरसात के दिनों में भी इसी तरह से पहाड़ी दरकने के तीन से चार मामले सामने आए थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 24 घंटे में चार बार लगे भूकंप के झटके, दहशत में लोग
बता दें कि बीते रोज यानी 23 नवंबर को से राजधानी शिमला जिले में ठियोग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (National Highway-5) अवरुद्ध हो गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 हिमाचल का प्रमुख ट्रांसपोर्ट रूट है और सालभर में यहां दर्जनों बार लैंडस्लाइड होता है। यह रूट काफी लंबा है और पर्वतीय इलाकों से गुजरता है। इस पूरे रूट पर बहुत से पहाड़ हैं। बारिश के दिनों यहां खासा नुकसान होता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page