-
Advertisement
Sundernager: चांबी के जंगल में आग से लाखों की वन संपदा हुई राख, जीव-जंतु भी जले
सुंदरनगर। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश के जंगल आग ( Fire) की भेंट चढ़ने लगे हैं, जिससे लाखों की वन संपदा जलने के साथ-साथ जीव-जंतु भी जिंदा जल रहे है। वन विभाग और प्रदेश सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि जगलों में आग भड़कने नहीं दी जाएगी लेकिन सरकार और विभाग यह तमाम दावे हर साल फिसड्डी साबित हुए हैं। लेकिन कई स्थानों पर ग्रामीण भी अपने स्तर पर आग को बुझाते हुए वन संपदा को नष्ट होने से बचाते रहे हैं।सुंदरनगर के तहत सुकेत वन मंडल के अधीन चांबी पंचायत के अंतर्गत कुठाही के जंगल में भयंकर आग लगने से लाखों की वन संपदा के साथ कई जीव जंतु जिंदा जल गए।

जैसे ही आग लगने की सूचना मिली आदर्श युवक मंडल की पूरी टीम आग बुझाने के लिए जंगल पहुंच गई और उन्होंने 4 घंटे के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि प्रतिवर्ष गर्मियों का सीजन शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश के जंगल आग की भेट चढ़ जाते हैं। इससे लाखों की वन संपदा जलने के साथ-साथ जीव-जंतु भी जिंदा जल जाते हैं,जिसको लेकर वन विभाग और प्रदेश सरकार बड़े-बड़े दावे भी करती है। लेकिन यह सब कागजों में ही होता है। आदर्श युवक मंडल के प्रधान चुन्नीलाल ने कहा कि सुकेत वन मंडल के अधीन चाबी पंचायत कुठाही में देर शाम जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा जल गई और जीव-जंतु भी जिंदा जल गए। इस भयंकर आग को आदर्श युवक मंडल और वन विभाग के दो कर्मियों द्वारा 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तो समय तक वन संपदा और जीव जंतु जलकर राख हो चुके थे। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि गर्मियों का सीजन शुरू होते ही क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसे लेकर कड़े कदम उठाया जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

