-
Advertisement
नया आयोग बनने से हिमाचल में फिर शुरू होंगी 9 महीने से रुकी भर्तियां
शिमला। सुक्खू कैबिनेट ने गुरुवार को भंग HPSSC हमीरपुर (HPSSC Hamirpur) की जगह नए राज्य कर्मचारी चयन आयोग के गठन को मंजूरी देकर भर्तियों की आस में बैठे हजारों युवाओं में नई उम्मीद जगाई है। नए आयोग के गठन के बाद प्रदेश में 9 महीने से रुकी हुई भर्तियां (New Recruitment) शुरू हो सकेंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने रिटायर IAS दीपक सानन की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। इस कमेटी की रिपोर्ट पर कैबिनेट ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग के गठन को मंजूरी देने का निर्णय लिया। नए चयन आयोग के लिए चीफ एडमिस्ट्रेटर (IAS), एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (HAS), जॉइंट कंट्रोलर, डिप्टी डायरेक्टर IT और लॉ ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
यह भी पढ़े:कैबिनेट फैसलेः पुलिस विभाग में भरे जाएंगे कांस्टेबल के 1226 पद, यहां पढ़े डिटेल
हिमाचल में अब स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HPSSC) की जगह अब प्रदेश में राज्य कर्मचारी चयन आयोग तृतीय और चतुर्थ श्रेणी (Class 3 and Class 4) वर्ग में भर्तियां करेगा। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को पेपर लीक की घटनाओं के बाद सुक्खू सरकार ने भंग कर दिया था।
70 हजार पद खाली
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में 70 हजार पद खाली पड़े हैं। प्रदेश में 3 लाख स्वीकृत पद हैं। शिक्षा विभाग में करीब 20 हजार खाली पदों को सबसे पहले भरा जाना है। राज्य लोक सेवा आयोग ने पांच साल में 2018 से लेकर जनवरी, 2023 तक सिर्फ 2 हजार 375 पदों पर भर्ती की है। इसके अलावा 1 हजार 097 पदों पर भर्ती पेंडिंग है। हमीरपुर चयन आयोग ने 5 साल में 15 हजार 706 पदों पर भर्ती की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

