-
Advertisement
मोहाली मैक्स अस्पताल शिफ्ट किए गए वीरभद्र सिंह, कोरोना रिपोर्ट आई है पॉजिटिव
शिमला। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) को मोहाली मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया है। आपको बता दें कि वीरभद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट (Corona Report) पॉजिटिव है। बताया जा रहा है कि मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में वीरभद्र सिंह के सभी टेस्ट और फेफड़ों की रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल 99 फीसदी है। इसके अलावा अन्य टेस्ट की रिपोर्ट भी नॉर्मल है। आपको बता दें कि वीरभद्र सिंह किडनी की समस्या से भी जूझ रहे हैं। गौरतलब रहे कि वीरभद्र सिंह के बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे।
यह भी पढ़ें :- बेटे विक्रमादित्य के बाद पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी #Corona पॉजिटिव
आज सुबह 86 वर्षीय पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) को एंबुलेंस के जरिए चंडीगढ़ ले जाया गया। दरअसल रविवार को विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने खुद को आइसोलेट कर दिया था। उधर, सोमवार को वीरभद्र सिंह का भी कोरोना टेस्ट लिया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जानकारी के अनुसार विक्रमादित्य सिंह किसी निजी कार्य के लिए राज्य से बाहर गए थे। विक्रमादित्य सिंह ने लौटने पर एहतियात के तौर पर अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जानकारी के अनुसार वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी उनके साथ मोहाली गई हैं। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

