-
Advertisement

Breaking – हिमाचल का जनजातीय जिला भी कोरोना की चपेट में, Kinnaur में 2 शिमला-बिलासपुर में 1-1 पॉजिटिव
शिमला। अनलॉक 1.0 में भी कोरोना के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जनजातीय ज़िला किन्नौर (kinnaur) में भी कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। ये जिला अब तक कोरोना से अछूता था लेकिन अब यहां दो लोग प़ॉजिटिव पाए गए हैं। किन्नौर में सांगला का रहने वाला 45 वर्षीय पुरुष, 40 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये दोनो 26 मई को दिल्ली से लौटे थे और उरनी में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन थे। दोनों को अब रिकांगपिओ भेजा जा रहा है।
इसके अलावा, शिमला के रामपुर में और बिलासपुर में भी कोरोना का एक- एक मामला पाया गया है। शिमला के रामपुर में 27 मई को दिल्ली से लौटा शख्स का सैंपल पॉजिटिव आया है। इस शख्स को ज्यूरी में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन रखा गया था। इसे अब मशोबरा शिफ्ट किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
दिल्ली से घर वापस जा रहा था सोलन का व्यक्ति
वहीं, बिलासपुर में सोलन का 31 साल का शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है। देर रात आईजीएमसी शिमला से कोविड-19 की रिपोर्ट में यह शख्स पॉजिटिव पाया गया है। जिला सोलन का निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से घर वापस जा रहा था। पर्यवेक्षक डॉ परमिन्दर शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बिलासपुर से कुल 118 सैम्पल आईजीएमसी भेजे गए थे, जिनमें 117 नेगेटिव आए हैं, एक प़ॉजिटिव निकला है। पॉजीटिव व्यक्ति दिल्ली से अपने वाहन के माध्यम से घर जा रहा था और पुलिस ने बिलासपुर के गड़ा-मोड़ में पंजाब के साथ सटी विभाजन रेखा पर रोककर इसे स्वारघाट में क्वारंटाइन किया था। इसी के साथ बिलासपुर में अब प़ॉजिटिव केस 18 हो गए हैं
हिमाचल में अब कोरोना के कुल मामले 349 हुए
इसी के साथ हिमाचल में अब कोरोना के कुल मामले 349 हो गए हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 204 है, जबकि 140 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। हमीरपुर जिले में सबसे अधिक 112 कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके अलावा, कांगड़ा में केसों की संख्या 90 है। वहीं, ऊना में 39, सोलन जिले में 32 केस रिपोर्ट हुए हैं।