-
Advertisement
PWD के चार अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा, दो बने इंजीनियर-इन-चीफ
शिमला। विभागीय प्रमोशन कमेटी की सिफारिश के बाद हिमाचल पीडब्ल्यूडी (PWD) के दो चीफ इंजीनियर (Chief Engineer) को इंजीनियर-इन-चीफ और दो दो सुपरिटेंडिंग इंजीनियर को चीफ इंजीनियर के पद पर पदोन्नति दी है। इंजीनियर-इन-चीफ (Engineer-in-chief) की पदोन्नति (Promotion) पाने वालों में चीफ इंजीनियर शिमला जोन एचपीपीडब्ल्यूडी प्रीतम चंद और चीफ इंजीनियर पीएमजीएसवाई एचपीपीडब्ल्यूडी जितेंद्र धीमान शामिल हैं। पदोन्नति के बाद प्रीतम चंद को इंजीनियर-इन-चीफ एचपीपीडब्ल्यूडी और जितेंद्र धीमान को इंजीनियर-इन-चीफ (प्रोजेक्ट) एचपीपीडब्ल्यूडी के पद पर तैनाती दी है।
यह भी पढ़ें: #Hamirpur में 387 पदों को भरने के लिए होंगे इंटरव्यू, जानने के लिए पढ़ें खबर
वहीं, दो सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (Superintendent Engineer) को चीफ इंजीनियर के पद पर पदोन्नति दी गई है। एसई क्वालिटी कंट्रोल एंड डिजाइन कांगड़ा (Kangra) जोन धर्मशाला मदन कुमार मिन्हास और एसई डिजाइन एंड वर्क कांगड़ा जोन एट धर्मशाला (Dharamshala) एचपीपीडब्ल्यूडी देवी चंद को पदोन्नति देकर चीफ इंजीनियर बनाया गया है। मदन लाल मिन्हास को चीफ इंजीनियर शिमला (Shimla) जोन और देवी चंद को चीफ इंजीनियर (पीएमजीएसवाई) एचपीपीडब्ल्यूडी के पद पर तैनाती दी है। इस बारे मुख्य सचिव अनिल खांची ने आज आदेश जारी कर दिए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

