-
Advertisement
शिमला : कोटखाई में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोस में रहता था आरोपी, गिरफ्तार
Last Updated on July 2, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। गुड़िया दुष्कर्म मामले के बाद कोटखाई (Kotkhai) एक बार फिर चर्चा में है। यहां पर एक चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। मिस्त्री का काम करने वाले बिहार के रहने वाले 28 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म का आरोप है। बताया जा रहा है कि मामला गुरुवार का है। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने रातभर उसकी तलाश की और शुक्रवार सुबह उसको दबोच लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी मिस्त्री का काम करता है और एक साल से पीड़ित परिवार के पड़ोस में रह रहा था।
यह भी पढ़ें: घर से फरार महिला डेढ साल बाद लौटी, परिवार के खाने में जहर मिलाकर फिर भागी
बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि गुरुवार को वह काम के लिए गई थी। उनके पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय ललन उनके घर में गया और वहां पर बच्ची को अकेला देखकर पहले उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू की और फिर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी साक्ष्य जुटाए। बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल करवाया लिया है और आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत कोटखाई थाना में मामला दर्ज कर किया गया है।