-
Advertisement
हिमाचल में कांग्रेस नेता से 40 लाख की धोखाधड़ी, 4 के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर
Last Updated on November 20, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र सतान (Congress Committee General Secretary Mahendra Satan) के साथ उनके अपने ही कर्मचारियों ने 40 लाख की धोखाधड़ी (Fraud) की है। यह कर्मचारी महेंद्र सतान के पेट्रोल पंप के कर्मचारी हैं। जिसमें एक पेट्रोल पंप मैनेजर और तीन अन्य कर्मचारी हैं। महेंद्र सतान ने इन कर्मचारियों के खिलाफ शिमला के कोटखाई थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में कांग्रेस नेता महेंद्र सतान ने बताया कि कोटखाई में सतान एचपी इंटरप्राइजेजए,
यह भी पढ़ें:ऊना में सहकारी सभा में 74 लाख के गबन मामले में पांच पर एफआईआर
उन्होंने बताया कि काफी समय से उनके पेट्रोल पंप (Petrol Pump) की पेमेंट खाते में नहीं डल रही थी। जब उन्होंने इसकी जांच की तो पता चला कि पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ही उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। यह लोग पेट्रोल पंप पर तेल बेच कर होने वाली पेमेंट को अपने खाते में डलवा लेते थे। यही नहीं पंप पर तेल डलवाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) करने वाले लोगों को भी यह कर्मचारी अपना ही ऑनलाइन पे अकाउंट दे देते थे, जिससे सारी राशि उनके अपने बैंक खाते में चली जाती थी। मामले में महेंद्र सत्तान ने पेट्रोल पंप मैनेजर सुरेंद्र सिंह निवासी देहल गांव जिला कांगड़ा, पंप के असिस्टेंट मैनेजर रोहित निवासी गुम्मा और दो कर्मचारियों सुनील व पुष्पेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने लगभग 40 लाख की धोखाधड़ी के इन कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।