-
Advertisement
![rajani-patil](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2025/02/rajani-patil.jpg)
गांधी फैमिली की करीबी Rajni Patil के जिम्मे Himachal, दूसरी मर्तबा प्रदेश Congress का मिला जिम्मा
Rajni Patil : हिमाचल कांग्रेस के पुनर्गठन से पहले पार्टी ने प्रदेश मामलों के प्रभारी को बदलते हुए एक बार फिर से रजनी पाटिल को ये जिम्मा सौंपा है। रजनी पाटिल वर्तमान में (Rajya Sabha Member) रास सदस्य हैं। गांधी परिवार के बेहद करीबी (Gandhi Family Loyalist) रजनी पाटिल को दूसरी मर्तबा हिमाचल की जिम्मेदारी देने के साथ-साथ चंडीगढ़ का भी दायित्व दिया गया है। रजनी को हिमाचल में ये जिम्मेदारी उस वक्त दी गई है,जब प्रदेश की कांग्रेस सरकार (Congress Govt) आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह से पिट चुकी है। इसके साथ ही बीते सौ दिनों से संगठन पंगु बना हुआ है। ठीक उस वक्त गांधी परिवार ने स्थितियों को कंट्रोल में लाने के लिए रजनी पाटिल को हिमाचल का जिम्मा देना ही ठीक समझा। अब उम्मीद की जा सकती है कि रजनी पाटिल सरकार व संगठन दोनों ही मोर्चों पर बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन करेंगी।
मई 2018 से 11 सितंबर 2020 तक रही हैं प्रभारी
रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश में राजीव शुक्ला की जगह लगाया गया है। राजीव शुक्ला 12 सितंबर 2020 को हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए थे। उनके प्रभारी रहते हुए ही कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उतरी और जीत हासिल की। अब राजनीति पाटिल के कंधों पर हिमाचल कांग्रेस का भार होगा। वे इससे पहले वह मई 2018 से 11 सितंबर 2020 तक हिमाचल प्रभारी (Himachal Congress Incharge) रही थी। अब एक बार फिर रजनी पाटिल को पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले जब रजनी पाटिल (Rajni Patil) हिमाचल की प्रभारी हुआ करती थी उस वक्त उन्होंने वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) और तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच समन्वय स्थापित करने में कड़ी मेहनत की थी।
हिमाचल प्रदेश की पूर्व में भी प्रभारी रहीं, राज्यसभा सांसद श्रीमती @rajanipatil_in जी को पुनः हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
आपकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन को नई दिशा मिलेगी।
साथ ही, श्री @ShuklaRajiv जी को उनके सफल… pic.twitter.com/HUwzoSkt9I
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) February 14, 2025
असंतोष पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी
ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी में बढते असंतोष पर अंकुश लगाने के लिए ही उन्हें हिमाचल का जिम्मा दिया गया है। क्योंकि वह पहले भी हिमाचल प्रभारी रही हैं और उस दौरान उन्होंने अच्छा काम किया था। उनकी नियुक्ति पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रजनी पाटिल जी को पुनः हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, आपकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन को नई दिशा मिलेगी। साथ ही, राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। वहीं हिमाचल कांग्रेस के पूर्व के कोषाध्यक्ष रहे डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने भी रजनी पाटिल को प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
-पंकज शर्मा