-
Advertisement

मध्यप्रदेश के महू पहुंचे सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के संविधान अभियान में होंगे शामिल
CM Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)आज मध्यप्रदेश के महू पहुंच गए हैं। कांग्रेस (Congress)महू संविधान अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान में सीएम इंदौर के पास बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress State President Pratibha Singh) भी इसमें शामिल होने महू पहुंच गई हैं। संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस आज महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन कर रही है। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, (Mallikarjun Kharge)लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। सांसद प्रियंका गांधी का आना कैंसिल हो गया है। राहुल गांधी दोपहर करीब डेढ़ बजे महू पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम वापस दिल्ली (Delhiलौ)ट आएंगे। इसके बाद वे दिल्ली विधानसभा चुनावों ( Delhi Vidhansabha elections) के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान सीएम सुक्खू पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group