-
Advertisement

पहाड़ जैसी ऊंचाई से दिया गर्लफ्रेंड को धक्का, लड़की ने चीखते हुए हवा में किया ब्रेकअप का ऐलान
Last Updated on June 26, 2022 by Vishal Rana
सोशल मीडिया पर यूं तो हर रोज कई वीडियो अपलोड होते हैं। लेकिन ये वाला वीडियो कुछ हटकर है। इसमें एक युवक पहाड़ से अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को धक्का देते हुए दिखाई दे रहा है। उसके बाद हवा में लड़की चीखते हुए अपने ब्रेकअप का ऐलान करते हुए सुनाई दे रही है। बंजी जंपिंग का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों आपस में गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड हैं।
यह भी पढ़ें:दोस्त ने छुए पत्नी के गाल, पति ने किया विरोध, युवक ने किए चाकू से वार
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक कपल बंजी जंपिंग (Bungee Jumping) के लिए ऊंचे पहाड़ (Mountain) पर खड़ा है। इस दौरान युवती को उसका ब्यॉयफ्रेंड (Boy Friend) बड़ी तेजी से सैंकड़ों फीट ऊंचे पहाड़ से धक्का (Pushed from mMuntain) दे देता है। इस दौरान लड़की तेजी से हवा में झूलती हुई नीचे गिरने लगती है और चीखते हुए हुए ब्रेकअप (Breakup) का ऐलान कर देती है।
Ouch that must hurt😵💫😂pic.twitter.com/esYK4Fcl4k
— Morissa Schwartz 📚 (Dr. Rissy) (@MorissaSchwartz) June 20, 2022
ट्विटर पर वीडियो @MorissaSchwartz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के अनुसार, कपल बंजी जंपिंग के लिए ऊंची पहाड़ी पर गए थे। वहां पहुंचने के बाद लड़की जब मेंटली तैयार होती कि उससे पहले ही उसके बॉयफ्रेंड ने उसे धक्का दे दिया और अगले ही पल लड़की हवा में तैरती नजर आने लगी। इसके बाद लड़की की हवा में गिरते हुए चीख निकल गई और उसने कह दिया कि मैं तुमसे ब्रेकअप कर रही हूं। इस वीडियो को कई हजार बार देखा जा चुका है।