- Advertisement -
आमतौर पर हम देखते हैं कि कुछ लोग पैसे कमाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। पैसा कमाने के लिए कुछ लोग दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, वहीं कुछ लोग पैसा कमाने के लिए कई तरह के शॉर्टकट अपनाते हैं। ऐसी ही एक चीज है बेबी फार्मिंग (Baby Farming), जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि, बेबी फार्मिंग का ये कांसेप्ट नया नहीं पुराना है।
बता दें कि बेबी फार्मिंग में जानवरों की तरह इंसानों के बच्चों का कारोबार किया जाता है। इसमें जैसे ही लड़कियों के पीरियड्स (Periods) शुरू होते हैं तो उन्हें किडनैप कर लिया जाता है। उसके बाद उन्हें जबरदस्ती प्रेग्नेंट कर उनसे बच्चे पैदा करवाकर बेचे जाते हैं। ये चलन नाइजीरिया (Nigeria) में काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा खासकर 13 से 18 साल की बच्चियों के साथ किया जाता है।
नाइजीरिया में बेबी फार्मिंग करने वाले गिरोह लोगों पर नजरें गड़ाए रहते हैं और जैसे ही उन्हें किसी लड़की के पीरियड्स आने की खबर मिलती है तो वे उसे किडनैप करने की प्लानिंग बना लेते हैं। इसके बाद वे 24 घंटे लड़की पर नजरें गड़ाए रहते हैं और मौका मिलते ही उसे किडनैप कर लेते हैं। इसके बाद गिरोह के लोग लड़की को प्रेग्नेंट कर देते हैं।
इसके बाद प्रेग्नेंट की गई लड़कियों को अलग रखा जाता है। इसके बाद जब उनके बच्चे पैदा होते हैं तो उन बच्चों को अमीर कपल, जिनके बच्चे नहीं हो रहे होते उन्हें बेच दिया जाता है। लड़का होने पर उसकी कीमत एक लाख तक जाती है। जबकि, लड़कियां बीस से पचास हजार के बीच बिक जाती हैं। वहीं, अगर कोई कपल लड़की को नहीं खरीदता है तो गिरोह उस लड़की के जवान होने का इंतजार करता है। इसके बाद जब वे जवान होती हैं तो ये गिरोह उसे प्रेग्नेंट करके उससे बच्चा पैदा करवाता है।
- Advertisement -