-
Advertisement
जॉब: #Kangra में 5वीं पास के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, भरे जाएंगे ये 100 पद
धर्मशाला। कांगड़ा (#Kangra) जिला में 5वीं पास के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। वर्धमान स्पिनिंग एंड जनरल मिल, लुधियाना 100 पद भरने जा रही है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला (Regional Employment Officer Dharamshala) ने बताया कि 19 नवंबर को प्रातः 10 बजे उनके कार्यालय में वर्धमान स्पिनिंग एंड जनरल मिल, लुधियाना द्वारा 100 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जॉबः SBI लाइफ इंश्योरेंस में भरे जाएंगे यह पद, 18 को होगा Interview
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 28 वर्ष के 5वीं व इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदन कर सकते हैं। इसमें 7800 से 12 हजार रुपये वेतन मिलेगा और हॉस्टल (Hostels) सुविधा उपलब्ध होगी। आवेदक साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ व अपने मूल प्रमाण पत्र साथ लाएं। इस साक्षात्कार (Interview) के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 81466-25376 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: #CBSE ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा पैटर्न में किया अहम बदलाव, यहां जानें

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

