- Advertisement -
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पिछले कुछ वर्षों से लंबित डेथ.कम.रिटायरमेंट ग्रेच्युटी(डीसीआरजी) तथा लीव इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को 110 करोड़ रूपए जारी किए हैं। सीएम जय राम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने बताया कि इससे निगम के 1143 पेंशनर्ज (Pensioner) लाभान्वित होंगे। सीएम ने कहा कि इस वर्ष मार्च महीने में आयोजित बैठक में पेंशनर्ज कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने इस मामले के बारे में उन्हें अवगत करवाया था।
जय राम ठाकुर ने कहा कि निगम ने इस वर्ष अप्रैल माह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन जारी की हैए जो पूर्व में 6 से 7 महीने के विलम्ब से जारी होती थी। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021-22 में हिमाचल पथ परिवहन निगम को वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए 674 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह राशि पूर्व में दी गई राशि से लगभग दोगुनी है।
- Advertisement -