-
Advertisement
हिमाचल: बर्फबारी के चलते बागवानों को हुआ करोड़ों का नुकसान, विभाग ने मांगी हफ्ते भर के भीतर रिपोर्ट
शिमला। बीते दिनों हुए बर्फबारी से हिमाचल के जनजातीय जिले किन्नौर और लाहुल स्पीति के सेब बागवानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। जिसे लेकर बागवानी विभाग ने सेब की फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। सरकार ने अधिकारियों से फील्ड से हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: दो दिन बारिश-बर्फबारी के बाद खुला मौसम, लोगों ने ली राहत की सांस, तापमान में आई गिरावट
गौरतलब है कि किन्नौर जिले में दो दिन की बर्फबारी से रक्षम, खरोगला, बटसेरी, थेमगारंग, पानपो, सांगला, कामरू, ठंगी, कानम, लाबरंग, नेसंग, पूह रिजींग कंडा, रोपावैली, ज्ञाबुंग, हांगो और चुलिंग सहित अधिकांश ऊंचे क्षेत्रों में सेब सहित नकदी फसलों को करोड़ों का नुकसान हुआ।बर्फबारी के चलते सेब की फसल तबाह हुई। कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गए। वहीं, बर्फबारी के कारण सेब तुड़ान भी काफी प्रभावित हुआ।
बता दें कि 16 लाख 49 हजार सेब की पेटियां ही देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंच पाई हैं, दोनों जनजातीय जिले से अभी भी करीब 10 लाख पेटियां सेब मंडियों में भेजा जाना है। अभी किन्नौर जिले में सेब की फसल बची हुई है। इसी तरह से लाहुल स्पीति में भी सेब बागवानों को नुकसान हुआ है। कई जगहों पर सेब के पेड़ टूट गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page