-
Advertisement
राज्यपाल ने कोठीपुरा स्थित एम्स का किया दौरा
बिलासपुर। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज बिलासपुर जिला के कोठीपुरा (Kothipura) में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया।इस अवसर पर एम्स के अध्यक्ष प्रमोद गर्ग (Pramod Garg) ने राज्यपाल का स्वागत किया और प्रस्तुति के माध्यम से संस्थान की गतिविधियों से अवगत करवाया। राज्यपाल ने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश वर्मा ने संस्थान की ढांचागत सुविधाओं के बारे में उन्हें बताया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, एडीसी अनुराग चंद्र, कार्यकारी निदेशक डॉ वीर सिंह नेगी (Dr Veer Singh Negi) , डॉ संजय विक्रांत और संकाय के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इसके बाद राज्यपाल ने बिलासपुर स्थित श्री नरसिंह मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर विशेष ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मलिका नड्डा राज्यपाल के साथ उपस्थित थी। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में स्टॉल लगाने वाले स्वयं सहायता समूह चेतना के सदस्यों से संवाद भी किया। राज्यपाल की अध्यक्षता में बिलासपुर के उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत निःक्षय मित्र कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीन कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, जिला रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष अनुपमा राय, सहायक पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार (Rajender Kumar) , विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

