दिल्ली से लौटी प्रतिभा सिंह का हिमाचल में ग्रैंड वेलकम, 5 मई को अभिनंदन कार्यक्रम

परवाणु से शिमला तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

दिल्ली से लौटी प्रतिभा सिंह का हिमाचल में ग्रैंड वेलकम, 5 मई को अभिनंदन कार्यक्रम

- Advertisement -

सोलन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Himachal Congress state president Pratibha Singh) का सोमवार को दिल्ली से हिमाचल लौटने पर जोरदार स्वागत (Welcome) हुआ। प्रवेश द्वार परवाणू से लेकर सोलन तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) का ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अब शिमला (Shimla)पहुंचने वाली हैं। यहां भी उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई हैं। इससे पहले उनका परवाणु, जाबली, धर्मपुर, सोलन, कुमारहट्‌टी, कंडाघाट में जोरदार स्वागत हुआ। बता दें कि हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह दिल्ली गई थीं। दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनके स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की थी।


यह भी पढ़ें- शाहपुर में रथ पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचे सीएम जयराम, सारथी बनी मंत्री सरवीण चौधरी

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेसी (Himachal Congress) एकजुट है और इसी एकजुटता से कांग्रेस विधानसभा चुनावों में उतरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर वह खरा उतरेंगी। प्रतिभा सिंह से कांग्रेस में संगठन में फेरबदल पर कहा कि फेरबदल करने की आवश्यकता होगी वहां पर फेरबदल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता की पार्टी और जो आम जनता निर्णय करेगी उसी को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस काम करेगी।

प्रतिभा सिंह 5 को संभालेंगी पदभार

प्रतिभा सिंह 5 मई को अपना पदभार संभालेंगी। 5 मई को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रतिभा सिंह और चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का अभिनंदन समारोह होना है। इससे पहले सुक्खू 4 मई को अपना पदभार संभालने वाले थे। लेकिन उनके कार्यक्रम में अब बदलाव किया गया है। अब सुक्खू भी शिमला में 5 मई को ही पदभार ग्रहण करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि अभिनंदन समारोह में प्रदेशभर से 20 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। अभिनंदन समारोह में कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। बता दें कि इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान में सक्रिय हो गई हैं। कांग्रेस का आज यहां हुआ शक्ति प्रदर्शन भी विधानसभा चुनावों का एक हिस्सा माना जा रहा है। स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की ताजपोशी से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Himachal News | latest news | himachal congress | Rajiv Shukla | Pratibha Singh | Grand Welcome | himachal pradesh | Sukhwinder Singh Sukhu | Delhi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है