ऊना में जहरीला फल खाने से बिगड़ी 12 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में किए भर्ती

ऊना में जहरीला फल खाने से बिगड़ी 12 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में किए भर्ती

- Advertisement -

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ सटे लालसिंगी में रह रहे प्रवासी श्रमिकों के बच्चों (Child) ने शुक्रवार देर शाम कोई जहरीला फल निगल (Eating Poisonous Fruit) लिया। जिसके चलते सभी बच्चों की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। बच्चों को लगातार उल्टियां होते देख परिजन उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल लेकर भागे। बताया जा रहा है कि बच्चों ने झटूरा नामक जहरीला फल निगल लिया है। जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और बच्चों के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


3 से 9 साल के बीच है बच्चों की उम्र

ऊना (Una) के क्षेत्रीय अस्पताल लाए गए जहरीला फल निगलने वाले 12 बच्चों की उम्र 3 साल से 9 साल तक के बीच बताई गई है। रीजनल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास चौहान ने बच्चों का उपचार (Treatment) शुरू किया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान सभी बच्चों के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी के चलते झुग्गी झोपड़ियों से दूर गए हुए थे। उन्हें भी काम से वापस लौट कर बच्चों की हालत खराब होने के चलते मामले की जानकारी मिली। जहरीला फल निगलने वाले बच्चे लगातार उल्टी कर रहे थे। बच्चों की सेहत बिगड़ने के तुरंत बाद एक के बाद एक क्षेत्रीय अस्पताल में 12 बच्चे पहुंचे। सभी का चिकित्सकों (Doctors) की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। वही मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी  मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। बच्चों के विशेषज्ञ चिकित्सक विकास चौहान ने बताया कि सभी बच्चों का उपचार जारी है अभी उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में अस्पताल में ही रखा जा रहा है।

यह भी पढ़े:सिरमौर: सड़क हादसे में नहीं हुई थी दो युवकों की मौत, हत्या की साजिश रच उतारे थे मौत के घाट

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Una Police | treatment | una news | Una district | children Health Deteriorated | Eating Poisonous Fruit | Admitted to hospital | children of migrant workers
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है