-
Advertisement
मातृ वंदना योजना: हिमाचल के इस जिले ने किया देशभर में टॉप
ऊना। हिमाचल प्रदेश (Himachal) के ऊना (Una) ने मातृ वंदना योजना (Matrivandan Yojana) में देश भर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अब सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार मातृ वंदना योजना का सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसका आगाज बुधवार से किया जा रहा है। यह 7 सितंबर तक जिले भर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले भर के विभिन्न स्थानों पर 7 दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर पर्यवेक्षक स्तर तक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही बुधवार से ही जिले में पोषण माह का भी शुभारंभ किया गया। पोषण माह का आगाज 1 सितंबर 2018 को पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू जिला से किया था।
यह भी पढ़ें:इस योजना के तहत PGI चंडीगढ़ में करवा सकते हैं निशुल्क इलाज, तुरंत करें अप्लाई
30 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम
30 सितंबर तक इसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित करते हुए लोगों को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान स्तनपान करवाने वाली माताओं के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार देने के बारे में जागरूकता अभियान छेड़ा जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) सतनाम सिंह ने इस मौके पर सभी को बधाई दी है।
मंडी में भी हुए कार्यक्रम आयोजित
वहीं, मंडी में भी मातृ वंदना योजना सप्ताह के मद्देनजर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंडी के सौजन्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह और राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के मौके पर मंडी नगर निगम की महापौर दीपाली जायसवाल व जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


