-
Advertisement
यहां बेटी के सिर पर थूक कर आशीर्वाद देता है पिता, निभा रहे बरसों पुरानी परंपरा
दुनियाभर में कई तरह की जनजातियों (Tribes) के लोग रहते हैं। हर एक जनजाति की अपनी परंपराएं अपना रहन-सहन है। कुछ जनजातियां काफी रहस्यमयी हैं और इनके रीति-रिवाज भी बेहद अलग हैं। दुनिया में ऐसी कई जनजातियां हैं, जो आज भी अपनी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन कर रही हैं। इन जनजातियों के पूजा, पाठ, शादी आदि की रस्में भी अनोखी होती हैं।
यह भी पढ़ें:यहां बेटी से शादी कर सकता है पिता, गैर मर्द से हाथ नहीं मिला सकती महिलाएं
बता दें कि ऐसी जनजातियां ज्यादातर जंगलों में ही रहती हैं और बाहरी दुनिया के संपर्क में आने से बचती हैं। इतना ही नहीं वहां की सरकार भी इन जनजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। आज हम आपको एक ऐसी जनजाति के बारे में बताएंगे जहां शादी के बाद दुल्हन को अजीबोगरीब तरीके से आशीर्वाद दिया जाता है। हम बात कर रहे हैं केन्या और तंजानिया में बसी मसाई जनजाति की।
दरअसल, मसाई जनजाति में लोग शादी के बाद दुल्हन के सिर पर थूककर आशीर्वाद देते हैं। बताया जाता है कि लड़की की विदाई के वक्त उसका पिता उसके सिर पर थूक कर आशीर्वाद देता है। इस जनजाति में ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा को पिता का प्यार जताने का तरीका बताया जाता है। इतना ही नहीं शादी के बाद लड़की का सिर भी मुंडवा दिया जाता है।
बताया जाता है कि विदाई के समय दुल्हन अपने पिता के सामने घुटने टेककर परिवार वालों से आशीर्वाद लेती है। इस दौरान दुल्हन के सिर पर थूककर सब आशीर्वाद देते हैं। इस जनजाति में ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं विदाई के बाद लड़की पीछे मुड़कर नहीं देखती है। कहा जाता है कि ऐसा करने पर लड़की पत्थर में बदल जाती है। इन लोगों का मानना है कि थूकना सम्मान की बात है। इन लोगों के घर पर जब कोई मेहमान आता है तो ये लोग उनका स्वागत भी हथेली पर थूक कर करते हैं।
